फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   विद्यार्थी काल जीवन का स्वर्णिम दौर- प्रेमानंद गिरि महाराज

विद्यार्थी काल जीवन का स्वर्णिम दौर- प्रेमानंद गिरि महाराज

Tue, 09 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी काल जीवन का स्वर्णिम दौर- प्रेमानंद गिरि महाराज
खानपुर। नेशनल कन्या इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा बालचंदवाला गांव में लगाए गए सात दिवसीय शिविर के समापन अवसर पर बोलते हुए प्रहलादपुर शिव हनुमान मंदिर के पुजारी प्रेमानंद गिरि महाराज ने कहा कि विद्यार्थी जीवन मनुष्य के निर्माण का स्वर्णिम काल होता है। प्रत्येक विद्यार्थी को पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई करनी चाहिए , ताकि वह ऊंचाइयों को छू सके और विश्व पटल पर अपने गांव, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सके ।
विज्ञापन

पूर्व विधायक कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि जीवन का उद्देश्य पद और पैसा नहीं होना चाहिए अपितु मानव जीवन को नई ऊंचाइयां प्रदान करना चाहिए। ऐसा लक्ष्य प्रत्येक छात्र-छात्राओं को अपने दिमाग में रख कर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी बलराम गुप्ता ने शिविर में संपादित गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सहयोग के लिए सभी ग्रामवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक और स्वयंसेविका का पुरस्कार अनन्त कुमार व काजल परमार ने प्राप्त किया। टोली नंबर पांच नर्मदा हाउस के नितिश कुमार, दीपक, अनुराधा, रेशमा, सोनम, राखी और पिंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिये आरजू व किरण और उत्कृष्ट कार्यों के लिए मीनाक्षी, संध्या, रजनी, राधा, कैंप कमांडर विक्की कुमार और प्रॉची, टोली नायक स्वाति, काजल, मोहित, शिखा, रीता, बंटी कुमार, सोनम, निशा, दिनेश, सपना और टिंकू कुमार को पुरस्कृत किया गया। बाद में शिविर में उत्तर प्रदेश के कैराना में बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सिपाही अंकित तोमर को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई । इस मौके पर दीपक, अनंत, टिंकु, नितिश और मोहित द्वारा भव्य झांकी प्रस्तुत की गई। ऑरजू, रेशमा, सुनिता, शिवानी, पूजा, अंजलि, नीलम, शिखा, दिव्या, शालू, रमणदीप कौर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर मदन शास्त्री, अशवनी चौधरी, प्रीतम सिह, बबलू अधाना, घनश्याम चौधरी, प्रमोद चौधरी, अमित गर्ग, सूर्यांश गर्ग, रजत, रजनीश, अमन, संदीप, अशोक कुमार, अनिल कुमार और सुंदर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed