{"_id":"5ca8f4b9bdec22142a720dbf","slug":"201554576569-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस प्रतिशत आरक्षण से नहीं होगा गरीब सवर्णों का उत्थान: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस प्रतिशत आरक्षण से नहीं होगा गरीब सवर्णों का उत्थान: मायावती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को एक साथ निशाने पर लिया। मोदी के सवर्णों को आरक्षण पर कहा कि दस प्रतिशत से गरीब सवर्णों का उत्थान नहीं होगा। मायावती ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में 72 हजार सालाना देने की घोषणा को भी गलत बताया। कहा कि यदि बसपा केंद्र में आती है तो बेहद गरीबों को सरकारी व गैरसरकारी क्षेत्रों में स्थाई रोजगार दिया जाएगा। मायावती ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने राज में देश में जितने भी बड़े पूंजीपति हैं, उन्हें और भी मालामाल किया है। पूंजीपतियों को बचाने के लिए मोदी ने पूरी चौकीदारी की है। भाजपा की अब न ही जुमलेबाजी चलेगी और न ही नाटकबाजी और न ही चौकीदारी।
रुड़की में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित एक ग्राउंड में शनिवार को बसपा प्रत्याशी अंतरिक्ष सैनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने 26 मिनट के भाषण में बसपा और सपा के गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस और उसके बाद भाजपा की सरकारें रहीं, लेकिन गरीबों और पिछड़ों के लिए ठोस काम नहीं किए गए। अब मोदी सरकार की जुमलेबाजी और नाटकबाजी काम नहीं आने वाली है। खासतौर से चौकीदारी भी नहीं। उन्होंने भाजपा सरकार का सबका साथ, सबका विकास, नारे को जुमलेबाजी करार दिया। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन दिखाने के वादे के साथ सत्ता में आई मोदी सरकार जमीन पर एक चौथाई काम भी नहीं कर पाई। अमीरों और पूंजीपतियों को बचाने के लिए मोदी ने बस चौकीदारी पर ही ध्यान दिया। मोदी राज में किसान समेत सभी वर्ग दुखी हैं। सरकारी नौकरियों में आरक्षण का कोटा पूरा नहीं किया जा रहा है। निरी संस्थानों में पूंजीपतियों को ही लाभ पहुंचाया गया। इस दौरान बसपा सुप्रीमो ने सपा के साथ गठबंधन होने के चलते मुस्लिम मतदाताओं को भी रिझाने की कोशिश की। उन्होंने सच्चर कमेटी की सिफारिशों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारों को मुस्लिमों की भी चिंता नहीं है। मोदी की सरकार में इनका विकास और उत्थान बंद हो गया है। आए दिन जुल्म और ज्यादती चरम पर पहुंचती जा रही है। उन्होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी लागू करने से मात्र गरीबी और बेरोजगारी ही बढ़ी है। कहा, कांग्रेस ने बोफोर्स तो भाजपा ने राफेल जैसे घोटाले किए हैं। देश के अंदर तो क्या देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। केंद्र सरकार विपक्षियों को मुंह बंद करने के लिए फर्जी मामलों में फंसाकर उत्पीड़न कर रही है। इस दौरान बसपा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान, बसपा प्रत्याशी अंतरिक्ष सैनी, जिलाध्यक्ष योगराज, पूर्व विधायक सरबत करीम अंसारी, पूर्व विधायक हरिदास, चौधरी राजेंद्र सिंह, सविता चौधरी, रविंद्र पनियाला, अशोक चौधरी, सुभाष सैनी आदि मंच पर मौजूद रहे।