{"_id":"5a550f254f1c1b0d788b7c75","slug":"201515523877-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के चलते अमरनाथ 18 घंटे लेट,तीन गाडियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के चलते अमरनाथ 18 घंटे लेट,तीन गाडियां रद्द
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। ठंड और भारी कोहरे ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कोहरे ने आसमान को अपनी चपेट में ले लिया है। आसमान में कोहरा छाया रहने से दिनभर धूप की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय अधिक कोहरे के छाये रहने से कई ट्रेनें घंटे की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के अधिक लेट होने से ट्रेन की प्रतीक्षा प्लेटफार्म पर ही करनी पड़ी। कई यात्रियों ने अपने आरक्षण को रद्द कराया।
मंगलवार की सुबह घने कोहरे के चलते सड़क पर वाहन रेंगते हुए चलते रहे । कोहरे के कारण कई ट्रेने घंटों देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचीा लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली इंटरसिटी चार घंटे की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची । इसका रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 11 बजकर 45 मिनट का है। अमृतसर से हरिद्वार जाने वाली जनशताब्दी एक घंट की देरी से पहुंची । इसका रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर का है। गोरखपुर से जम्मूतवी जाने वाली अमरनाथ सुपरफास्ट 18 घंटे की देरी से चल रही थी । इस ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह तीन बजकर 25 मिनट का है। श्रीगंगानगर से हरिद्वार जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से चल रही थी । इसका रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 12 बजकर 40 मिनट का है। धनबाद से फिरोजपुर जाने वाली गंगासतलुज एक्सप्रेस 17 घंटे की देरी से चल रही थी। वही हरिद्वार से श्रीगंगानगर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से चल रही थी। इसका रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय तीन बजकर 15 मिनट का है। लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ सुपरफास्ट चार घंटे की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची। फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली गंगासतलुज एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची। हरिहर से अंबाला जाने वाली हरिहर एक्सप्रेस दस घंटे की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची । स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा का कहना है कि कोहरे के चलते ट्रेनों के संचालन समय से हो पा रहा है। वहीं घने कोहरे के चलते लखनऊ से सहारनपुर जाने वाली इलाहाबाद पैसेंजर, देहरादून से सहारनपुर जाने वाली सहारनपुर पैसेंजर तथा जोधपुर से हरिद्वार जाने वाली बाड़मेर एक्सप्रेस रद्द रही।