फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में तीन युवक घायल, गंभीर

बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में तीन युवक घायल, गंभीर

Fri, 22 Mar 2019 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में तीन युवक घायल, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। बसेड़ी सराय मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर आए ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि दो युवकों का लक्सर के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लक्सर कस्बे के लक्सरी मोहल्ला निवासी महेंद्र का बेटा सचिन हरिद्वार में काम करता है। सचिन अपनी बाइक से सराय बसेड़ी मार्ग से वापस लौट रहा था। जबकि इधर से लक्सरी गांव का अंकित पुत्र नरेश अपने रिश्तेदार अजय पुत्र मितरा के साथ सराय की ओर जा रहा था। सेठपुर गांव के निकट उनकी बाइक भिड़ गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को लक्सर के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने अजय की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं अंकित व सचिन को लक्सर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अभी मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed