फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   सबके लिए घर उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य: नितिका खंडेलवाल

सबके लिए घर उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य: नितिका खंडेलवाल

Fri, 12 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सबके लिए घर उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य: नितिका खंडेलवाल
रुड़की। सीबीआरआई रुड़की में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत उड़ीसा के इंजीनियरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने कहा कि सबके लिए घर उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। जिसे पूरा करने में राज्य सरकारों के अधीन निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं उडी़सा सरकार की बीजू पक्का आवास योजना के अंतर्गत सीबीआरआई उड़ीसा राज्य का तकनीकी रूप से मार्गदर्शन कर रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को संस्थान में उड़ीसा राज्य के इंजीनियरों के लिए ग्रामीण आवासों के लिए उन्नत तकनीकों के उपयोग पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक सुरेंद्र कुमार नेगी तथा डा. आर धर्मराजू ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक डा. एन. गोपालकृष्णन ने की। उन्होंने कहा कि घर केवल ईट पत्थर का एक ढांचा नहीं होता, इसके साथ व्यक्ति भावनात्मक स्तर पर जुड़ा होता है। सीबीआरआई इसी बात को ध्यान में रखकर सभी के लिए सुलभ घरों के निर्माण की तकनीक का प्रसार कर रहा है। इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे सत्र में डॉ. आर धर्मराजु ने निर्माण कार्यों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। सुरेन्द्र कुमार नेगी ने ग्रामीण आवासों हेतु उन्नत प्रौद्योगिकी के विषय में बताया। स्वाति कुलाश्री ने सीबीआरआई की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इसी अवसर पर सलाहकार हेमंत कुमार जैन एवं श्री आशीष पिप्पल वैज्ञानिक ने प्रतिभागियों को संस्थान की प्रयोगशालाओं एवं रूरल टेक्नोलोजी पार्क का भ्रमण कराया तथा सीबीआरआब द्वारा विकसित तकनीकों के किये जा रहे प्रयोग से रूबरू कराया। इस अवसर पर डा. एके मिनोचा, डा. शांतनु सरकार, एचके जैन, डा. डीपी कानूनगो, डा. अजय चौरसिया, मनोज त्यागी, सुखबीर शर्मा, विनीत सैनी एवं सक्षम भारद्वाज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed