{"_id":"5a52749d4f1c1b346f8b57e9","slug":"191515353245-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूजिक और मेडिटेशन कार्यक्रम में जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यूजिक और मेडिटेशन कार्यक्रम में जुटे लोग
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। सहज योग रुड़की और मनोरंजन क्लब एनआईएच की ओर से रविवार शाम आयोजित म्यूजिक एंड मेडिटेशन कार्यक्रम में लोगों ने संगीत के साथ मेडिटेशन के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम में यूरोपियन सहजयोग बैंड विलंब द्वारा भजन व भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी।
एनआईएच सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुंडली जागरण द्वारा आत्म साक्षरता व ध्यान कराया गया। सभागार में सभी लोगों ने भक्ति संगीत और ध्यान का आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनआईएच के निदेशक डॉ शरद जैन ने कहा कि सहज योग ध्यान से प्राप्त निर्विचार चेतना के माध्यम से हमारी कार्य क्षमता का विस्तार होता है। इससे हम तनाव मुक्त जीवन व्यतीत कर सकते हैं। कार्यक्रम में आईआईटी, एनआईएच और सहज परिवार के लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में बताया गया कि सहज योग एक विज्ञान द्वारा प्रमाणित पद्धति है। जिसके द्वारा हम अपने जीवन को निरोगी व स्वस्थ बना सकते हैं । सहज योग एक ध्यान की पद्धति है। इसमें व्यक्ति को सूक्ष्म शरीर व नाड़ियों के बारे में बताया और सिखाया जाता है। कार्यक्रम के जरिए ज्ञान व ध्यान की जानकारी दी गई।