{"_id":"5aef38fd4f1c1b65098b821b","slug":"181525627133-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के बजाय युवाओं को रोजगार दें सरकार: दिवाकर भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के बजाय युवाओं को रोजगार दें सरकार: दिवाकर भट्ट
Updated Sun, 06 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो समाचार----
शराब नहीं रोजगार दें सरकार : दिवाकर
रोजगार मिलने पर रुकेगा पलायन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की।
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि शराब नहीं बल्कि रोजगार से सूबे की स्थिति सुधरेगी। शहर के लेकर देहात और पहाड़ों की शांत वादियों में भी जगह-जगह शराब की दुकानें खोलने से युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। कहा कि रोजगार मिलने से ही पलायन रुक सकेगा, लेकिन सरकार इस ओर से कोई कदम नहीं उठा रही है।
प्रशासनिक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने की बजाय उनके सामने शराब परोस रही है। कहा कि भाजपा ने सरकार बनने से पहले रोजगार देने का वायदा किया था, लेकिन आज पढ़े- लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। सरकार शराब माफियाओं के दबाव में काम रही है। शहर में और देहात के गांव में भी शराब के ठेके खोले जा रहे हैं। यही वजह है कि विरोध में मातृशक्ति आंदोलित है।
विज्ञापन
कहा कि सरकार पहाड़ों में पलायन रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। कहा कि रोजगार के साधन उपलब्ध कराने से ही पलायन रुकेगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में सरकार को जल्द कदम उठाना चहिए।
विज्ञापन
इस अवसर नितिन सैनी, राव फुरकान, रूमा, सूरज वर्मा, साकिब, बिलाल, नसीम, संजीव वाल्मीकि, खालिद शाह,संजू वाल्मीकि, राकेश राजपूत, इरशाद प्रधान आदि थे।