फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   शहर से देहात तक मकर सक्रांति की धूम

शहर से देहात तक मकर सक्रांति की धूम

Mon, 15 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
शहर से देहात तक मकर सक्रांति की धूम
रुड़की। शहर से लेकर देहात तक मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विश्व आयुर्वेद परिषद, बाबा गोरक्षनाथ आश्रम, लोकतांत्रिक जनमोर्चा, एटूजेड और अन्य संस्थाओं की ओर से कई स्थानों पर खिचड़ी वितरण किया गया।
विज्ञापन

रविवार को मकर संक्रांति के मौके पर एटूजेड परिसर में भाजपा नेता धीर सिंह के नेतृत्व में लोगों ने खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम किया। इस दौरान सुशील त्यागी, राहुल भट्ट, आदेश सैनी, तनूज राठी, सागर गोयल, शिवम अग्रवाल, जेपी शर्मा, विनित शर्मा, अवतार आदि मौजूद रही। इसके साथ ही लोकतांत्रित जनमोर्चा की ओर से भी खिचड़ी का वितरण किया गया। जिसमें रुड़की सीओ एसके सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान शायर अफजल मंगलौरी, सुभाष सैनी, वरिष्ट पत्रकार तपन सुशील आदि ने खिचड़ी वितरण किया। इस दौरान समाज सेविका नीलम सिंह, संदीप तोमर, शिक्षक संजय राठी, व्यापारी नेता अरविंद कश्यप, कांग्रेसी नेता सुधीर शांडिल्य, भाजपा नेता गौरव गोयल, संजय सैनी, आशीष सैनी, जितेंद्र मलिक, ओम वाधवा, विमल कुमार, तहसीन, दीपक गुप्ता अशोक त्यागी, राजू त्यागी, अली खान, रविंद्र राणा, बिजेंद्र सिंह एवं राजेश सैनी आदि लोग मौजूद रहे। मालवीय चौक स्थित बाबा गोरक्षनाथ आश्रम में हवन यज्ञ के बाद खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महंत योगी मंगलनाथ ने बताया कि आश्रम में 1992 से लगातार यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इस मौके पर योगी सागर नाथ, योगी रवि नाथ, अरुण् शर्मा, राजीव गुप्ता, डा. सुक्रमपाल, योगी शनिश्चर नाथ, अरविंद सैनी आदि मौजूद रहे। विश्व आयुर्वेद परिषद रुड़की की ओर से गणेशपुर स्थित प्रदीप त्यागी के क्लीनिक पर खिचड़ी वितरण की। जिसमें करीब एक हजार लोगों को खिचड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान डॉ. आशुतोष सिंह, पीसी शास्त्री, डॉ शशी मोहन गुप्ता, डॉ प्रदीप त्यागी, डॉ. गोपाल कृष्ण, सतीश शर्मा एवं सतीश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। आईआईटी स्थित सरस्वृति मंदिर में राष्ट्रीय स्वम सेवक संघ की विश्वकर्मा, शिव शाखा, विवेकानंद शाखा, सुर्दशन शाखा, आजाद आदि शाखाओं की ओर से मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रांत प्रचार प्रमुख किसले क्रांतिकारी के नेतृत्व में खिचड़ी वितरण किया गया। जिसमें सहदेव पुंडीर, अनिल राणा, अतर सिंह, सुरेंद्र, जयश्री, सागर एवं अंशुल आदि लोग मौजूद रहे। वहीं साउथ सिविल लाइंस स्थित शिव मंदिर में राष्ट्रीय स्वम सेवक संघ की विक्रमाद्वितीय शाखा की ओर से हवन के बाद परारंपरिक खिचड़ी वितरण किया गया। इस दौरान संदीप गुप्ता, रुपेश, महेश, लवेश, रुचीन, संजीत, विराट, इशांत, शिवकुमार, ब्रजपाल, रमेश चंद आदि लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही रामनगर में पार्षद पंकज सतीजा और नेहरु स्टेडियम नितिन गोयल के नेतृत्व में भी खिचड़ी वितरित की गई।
विज्ञापन

लक्सर में श्रद्धापूर्वक मना पर्व
लक्सर। मकर संक्रांति कस्बे व देहात में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सुबह से शहर में चाय और खिचड़ी के भंडारे शुरू हो गए। इसके अलावा घरों में भी महिलाओं और पुरुषों ने कच्ची खिचड़ी, मूंगफली, रेवड़ियां, फल, वस्त्र आदि जरूरतमंदों को दान किए। भापजा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदित्य नगर ने कार्यकर्ताओं के साथ दाबकी तिराहे पर विशाल खिचड़ी का भंडारा आयोजित किया। इस मौके पर आदित्य नागर, आदित्य नगर, आदित्य चौधरी,संजीव चौधरी, कुंवर नरेंद्र सिंह, लेखराज सिंह उर्फ विकास, मेनपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक पर्वों पर अनुष्ठान से बढ़ता है आपसी सौहार्द
रुड़की। ज्ञान गंगा देवोमय ट्रस्ट रुड़की की ओर से मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में विशाल हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि धार्मिक पर्वों पर कार्यक्रमों के आयोजन से आपसी सद्भाव बढ़ता है। साथ ही लोगों की सेवा का भी मौका मिलता है।

गंगनहर किनारे लक्ष्मी नारायण घाट पर आयोजित कार्यक्रम में घाट पर स्थित मां गंगा का विधि विधान से पूजन किया गया। इसके बाद विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने आहूति देकर मनोकामना की। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पंडित तुलसी राम शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ हवन पूर्ण कराया। इस मौके पर मनीषा बत्रा, समाजसेवी वाईपी सिंह, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, सीओ स्वप्न किशोर सिंह, अंकित गर्ग, जगदीश प्रसाद, केके शर्मा, सीए हेमंत अरोड़ा, मनीष सिंह, रवि प्रकाश, सुभाष सरीन, प्रवीण अरोड़ा एवं प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed