{"_id":"6a5e07b141badbc8120b56b4","slug":"18-wheeler-dumper-careens-into-ditch-after-steering-jams-smashes-through-tree-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-158237-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: स्टीयरिंग जाम होते ही बेकाबू हुआ 18 टायर डंपर, पेड़ तोड़ खाई में जा घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: स्टीयरिंग जाम होते ही बेकाबू हुआ 18 टायर डंपर, पेड़ तोड़ खाई में जा घुसा
Mon, 20 Jul 2026 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 20 Jul 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
स्टीयरिंग जाम होते ही बेकाबू हुआ 18 टायर डंपर, पेड़ तोड़ खाई में जा घुसा
सुल्तानपुर। लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। सुल्तानपुर के निकट स्थित बेगम पुल से पहले मुजफ्फरनगर से भोगपुर स्टोन क्रशर जा रहा 18 टायर का डंपर अचानक स्टीयरिंग जाम होने से अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार डंपर सड़क किनारे खड़े एक विशाल पेड़ से टकराने के बाद उसे तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि उस समय हाईवे पर कोई अन्य वाहन या राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना में डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक सुरक्षित बाहर निकल आया। डंपर चालक अनिल ने बताया कि वह सोमवार सुबह करीब आठ बजे मुजफ्फरनगर से भोगपुर स्टोन क्रशर खनन सामग्री लेने जा रहा था। श्री सीमेंट फैक्ट्री से करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचते ही अचानक डंपर का स्टीयरिंग जाम हो गया। इससे वाहन अनियंत्रण होकर सीधे पेड़ से टकराते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद डंपर को बाहर निकालने के लिए दो भारी क्षमता की क्रेन मौके पर बुलाई गईं। काफी मशक्कत के बाद डंपर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हादसे के समय सामने से कोई वाहन आ रहा होता या सड़क किनारे लोग खड़े होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। डंपर को निकलते हुए कुछ समय हाईवे पर आवागमन बाधित रहा उसके बाद आवागमन सामान्य हो गया।