{"_id":"5be5d099bdec22693e5a4743","slug":"171541787801-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में ग्रामीण को जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में ग्रामीण को जमकर पीटा
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव में एक ग्रामीण से कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में मारपीट कर दी। बीच-बचाव कराने आए उसके परिजनों से भी गलौज करते हुए मारपीट करने का प्रयास किया गया। पीड़ित ग्रामीण ने कोतवाली पहुंचकर मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव निवासी इरफान के अनुसार, गांव में ही उसका कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। विवाद में उक्त लोग उसके साथ पहले भी मारपीट कर चुके हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार को वह गांव में ही खड़ा था। इसी बीच उक्त लोग उसके पास पहुंचे और गाली गलौज करनी शुरू कर दी। आरोप है कि गाली गलौज का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी गई। इतना ही नहीं, बीच बचाव कराने आए उसके परिजनों से भी गाली गलौज की गई। ग्रामीणों ने किसी तरह उक्त लोगों से उसे बचाया। पीड़ित ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में दूसरे पक्ष को भी कोतवाली बुुलाकर जानकारी ली जाएगी।