फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   1711 people got vaccines at three centers

तीन केंद्रों पर 1711 लोगों को लगाई गई वैक्सीन

Sun, 08 Aug 2021 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
1711 people got vaccines at three centers
वैक्सीन की कमी के चलते रविवार को तीन ही केंद्रों पर टीका लगाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे। केंद्रों पर भीड़ के चलते लोगों को अपनी बारी के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा। तीन सेंटरों पर 18 और 45 से ऊपर वाले 1711 को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

रुड़की क्षेत्र में वैक्सीन की कमी बनी हुई है। यहां टीकाकरण के लिए 13 अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते रविवार को 13 में से तीन केंद्रों पर ही वैक्सीन लगाई गई। रविवार को सिविल अस्पताल, हैल्पिंग हैंड और नगर निगम में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की सुबह से ही लंबी लाइन लग गई। घंटों तक इंतजार करने के बाद लोगों को वैक्सीन लगी। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य की परियोजना प्रबंधक रंजना भटनागर ने बताया कि तीनों सेंटरों पर 45 से ऊपर वाले 291 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जबकि 18 से ऊपर वाले 1420 लोगों को टीके लगाए गए। उन्होंने बताया कि वैक्सीन की कमी के चलते रविवार को तीन केंद्रों पर ही वैक्सीन लगाई गई। अगर रविवार की रात तक वैक्सीन आ जाती है तो सोमवार को सभी केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed