{"_id":"5a453b604f1c1b10788b5684","slug":"161514486624-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेट-2 सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेट-2 सीएम
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को ठगा महसूस कर रहे मोहनपुरा के लोग
रुड़की। विकास रैली में मोहम्मदपुर मोहनपुरा के हजारों लोग इस आशा में पहुंचे थे कि जल निकासी की भारी परेशानी झेल रहे तीन ग्राम पंचायत के लोगों को सीएम राहत देंगे और बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट की घोषणा करेंगे। ऐसा माना भी जा रहा था, लेकिन सीएम ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की। लिहाजा लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। मोहम्मदपुर मोहनपुरा समेत गोलभट्टा और ढंढेरा में जल निकासी के कोई साधन नहीं है। बरसात में यहां हजारों लोगों के घरों में महीनों कई फीट पानी जमा रहता है। इस समस्या को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत भी यहां आकर आश्वासन देते रहे हैं। विधायक चैंपियन की ओर से करीब 150 करोड़ का प्रस्ताव भी शासन और केंद्र सरकार को भेजा गया है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। क्षेत्र के भाजपा मंडल मंत्री अनिल नवानी और मंडल उपाध्यक्ष सतीश नेगी ने बताया कि उन्हें काफी निराशा हुई है।
कहीं किसान घेराव न कर दें
रुड़की। विकास रैली को संबोधित करते हुए लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने अधिकारियों से किसानों के किसी काम में रुकावट न खड़ी करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कोई किसान अपने घर के लिए मिट्टी लाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जा रहा है। कॉपरेटिव के अधिकारी किसानों को ऋण देने के लिए चक्कर कटा रहे हैं। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि किसानों की ज्यादा परीक्षा लेंगे तो वे घेराव कर देंगे। फिर सरकार भी उनकी नहीं सुनेगी। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषिपाल बालियान ने सीएम से किसानों को भुगतान एक माह में कराए जाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने झबरेड़ा, लक्सर और खानपुर विधानसभा को जोड़ने के लिए आमखेड़ी का पुल बनाए जाने की भी मांग की।
विकास रैली में छाई जिला पंचायत की राजनीति
रुड़की। हाल ही में जिला पंचायत अध्यक्ष के निलंबन के बाद भाजपा पक्ष के तीन जिला पंचायत सदस्यों को सौंपी गई कत्नमान को लेकर वक्ताओं ने इसे भ्रष्टाचार पर जीत बताया। सीएम के पहुंचने से पहले तक मंच पर जिला पंचायत की राजनीति हावी रही। भाजपा जिला प्रभारी विनय रोहिला, भाजपा नेता सुबोध राकेश, लक्सर विधायक संजय गुप्ता समेत अन्य कई वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार के बोर्ड का खात्मा कर साफ सुथरी व्यवस्था बनाई गई है।