{"_id":"5cfd4b84bdec22071b38be14","slug":"156010380414-roorkee-news24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल ऊर्जा निगम के खिलाफ गरजेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल ऊर्जा निगम के खिलाफ गरजेंगे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
बिजली के बिल में बढ़ोतरी और कटौती के विरोध में उत्तराखंड किसान मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य 11 जून को ऊर्जा निगम के डीजीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। धरने के सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है।
रविवार को उत्तराखंड किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के टिकोला, बेलड़ा, नारसन खुर्द, लिब्बरहेड़ी, खेड़ाजट, ब्रह्मपुर जट, गदरजुड्डा, मानकपुर में जनसंपर्क किया। जिलाध्यक्ष महकार सिंह ने कहा कि ऊर्जा निगम की ओर से लागतार किसानों की अनदेखी की जा रही है। रोजाना कई-कई घंटे बिजली कटौती की जा रही है। बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से बिजली की दरों में भी इजाफा किया जा रहा है। इससे किसानों पर काफी बोझ बढ़ेगा। इसके विरोध में 11 जून को डीजीएम कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। साथ ही किसानों की मांगें विभागीय अधिकारियों के सामने रखी जाएगी। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होती है तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राजपाल सिंह, विनोद रोड, सुरेंद्र लंबरदार, नरेश लोहान, चौधरी आदित्य, सतबीर झबरेड़ी, नरेंद्र और धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।