फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   तमंचा के बल पर बदमाशों ने लूटी बाइक

तमंचा के बल पर बदमाशों ने लूटी बाइक

Sun, 04 Nov 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
तमंचा के बल पर बदमाशों ने लूटी बाइक
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार तड़के एक बाइक सवार शख्स को तमंचा सटाकर उसकी बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि बदमाशों ने एक मुर्गी फार्म पर शुक्रवार की रात दो लोगों को बंधक बनाकर हजारों की लूटपाट की थी। दो लूट की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित खेड़ी गांव निवासी राकेश पुत्र पलूटराम शनिवार सुबह करीब पौने छह बजे बाइक से मंगलौर की ओर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में हथियारबंद बदमाशों ने उसकी बाइक रुकवाई। फिर हथियार के बल पर बाइक और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस को जंगल में एक बाइक मिली, जिसे राकेश ने अपनी बाइक बताई। वहीं, नगला ऐमाद-खेड़ी के बीच एक मुर्गी फार्म चलाने वाले शुभम और धीर सिंह ने पुलिस को शुक्रवार की रात लूटपाट करने की सूचना दी। दोनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात चार हथियारबंद बदमाश मुर्गी फार्म पर पहुंचे और हथियारों के बल से करीब 10 हजार रुपये लूट लिए। शुक्रवार की रात और शनिवार तड़के दो लूट की वारदात होने से पुलिस के पसीने छूट गए। लूट की सूचना पाकर एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, सीओ मंगलौर मनोज कत्याल ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और मुर्गी फार्म चलाने वाले दोनों लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस और सीआईयू की टीम लगाई गई है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed