{"_id":"5a5a52514f1c1b41028b4a91","slug":"151515868753-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने ट्रेनों के पहिये पर लगाई ब्रेक,सात रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने ट्रेनों के पहिये पर लगाई ब्रेक,सात रद्द
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की।घना कोहरा छंटने का नाम नहीं ले रहा है। ठिठुरन से हालत खराब हैं। कोहरे के चलते अधिकतर ट्रेनें रुड़की रेलवे स्टेशन पर समय से नहीं पहुंच रही हैं। गंगा सतलुज एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। शनिवार को सात ट्रेनें रद्द रही। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल रद्द रही।
तीन माह से रद्द चल रहीं लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर के अलावा देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर को अब 28 फरवरी तक के लिए रद्द करने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। श्रीगंगानगर से हरिद्वार जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस चार घंटे देरी से रुड़की पहुंची। इसका रुड़की स्टेशन आने का समय सुबह 6 बजकर 52 मिनट का है। स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा का कहना है कि कोहरे से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। देहरादून से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर, लखनऊ से सहारनपुर इलाहाबाद पैसेंजर, उज्जैैनी एक्सप्रेस व बाडमेर एक्सप्रेस रद्द रही। नई दिल्ली से देहरादून जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे देरी से पहुंची। अहमदाबाद से हरिद्वार जाने वाली योगा एक्सप्रेस और लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे 30 मिनट देरी से पहुंची। हरिद्वार से श्रीगंगानगर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी एक घंटे देरी से पहुंची। फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से रुड़की पहुंची। जम्मूतवी से गोहावटी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। चेन्नई से देहरादून जाने वाली चेन्नई एक्सप्रेस 14 घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। अमृतसर से देहरादून जाने वाली लाहोरी एक्सप्रेस दो घंटे देरी से पहुंची। हावड़ा एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से पहुंची। लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ सुपरफास्ट दो घंटे तीस मिनट देर से पहुंची।
यह ट्रेनें रही रद्द
जोधपुर से हरिद्वार जाने वाली बाडमेर एक्सप्रेस, हरिद्वार से जोधपुर जाने वाली बाडमेर एक्सप्रेस, देहरादून से उज्जैन जाने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस, देहरादून से सहारनपुर जाने वाली डीएलएस पैसेंजर, सहारनपुर से देहरादून जाने वाली डीएलएस पैसेंजर, लखनऊ से सहारनपुर जाने वाली इलाहाबाद पैसेंजर, सहारनपुर से लखनऊ जाने वाली इलाहाबाद पैसेंजर रद्द रही।