फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   शीत लहर और कोहरे का प्रकोप जारी, कई ट्रेने लेट, आठ रद्द

शीत लहर और कोहरे का प्रकोप जारी, कई ट्रेने लेट, आठ रद्द

Sat, 13 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
शीत लहर और कोहरे का प्रकोप जारी, कई ट्रेने लेट, आठ रद्द
रुड़की। शहर से देहात तक कोहरे और शीत लहर का प्रकोप खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दो सप्ताह से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। बाजारों की रोनक समाप्त है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सन्नाटा छाया हुआ है। कई ट्रेनें घंटों देरी से स्टेशन पहुंची। जबकि आठ ट्रेनें रद्द रही। दोपहर दो बजे के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन उसके बाद भी शीत लहर कम नहीं हुई। दिनभर वाहन लाइटें जला कर चलते रहे।
विज्ञापन

इनसेट
ये ट्रेनें पहुंची देरी से
गोहावटी से जम्मूतवी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस साढ़े 10 घंटे लेट, लोकमान्य तिलक से हरिद्वार जाने वाली एलटीटी एक्सप्रेस 4 घंटे, धनबाद से फिरोजपुर जाने वाली गंगा-सतलुज एक्सप्रेस 14 घंटे, लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 घंटे, अहमदाबाद से हरिद्वार जाने वाली योगा एक्सप्रेस और दिल्ली से देहरादून जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे देर से पहुंची। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल चार घंटे, फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली गंगा-सतलुज एक्सप्रेस 4 घंटे, जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस 4 घंटे, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल 3 घंटे और टाटानगर से अमृतसर जाने वाली जलियाबाग एक्सप्रेस 8 देर से स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

इनसेट
ये रही रद्द
>> अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस।
>> जोधपुर-हरिद्वार-बाडमेर एक्सप्रेस।
>> हरिद्वार-जोधपुर-बाडमेर एक्सप्रेस।
>> देहरादून-उज्ज्यनी एक्सप्रेस।
>> लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर।
>> सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर।
>> देेहरादून-सहारनपुर पैसेंजर।
>> सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed