फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   एसआईटी से जांच कराना शिक्षकों का अपमान: प्रांतीय अध्यक्ष

एसआईटी से जांच कराना शिक्षकों का अपमान: प्रांतीय अध्यक्ष

Sun, 31 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
एसआईटी से जांच कराना शिक्षकों का अपमान: प्रांतीय अध्यक्ष
रुड़की। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि एसआईटी से जांच कराना शिक्षकों का अपमान है। मामले की जांच एसआईटी से न कराकर विभागीय स्तर से कराई जानी चाहिए थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि संघ शिक्षकों के हितों को लेकर हमेशा तत्पर है।
विज्ञापन

पिछले दिनों उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष और मंत्री को लेकर चुनाव आयोजित करवाए गए थे। शनिवार को केएलडीएवी इंटर कालेज में बैठक कर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अनिल शर्मा ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दाताराम, समय सिंह, सेठपाल सिंह, दीपक शर्मा, विपिन सैनी, सुनील कटारिया, सुषमा चौधरी को दी गई है। जिला कोषाध्यक्ष पद पर मैनपाल सिंह, आय-व्यय निरीक्षक पर बलराम गुप्ता, जिला संयुक्त मंत्री पर राजेंद्र कुमार वर्मा, ज्ञान सिंह, राजेंद्र कुमार, प्रवीण त्यागी, राजीव कुमार, निखिल अग्रवाल, जयपाल सिंह, रुचि गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी पद पर अरविंद कुमार और जिला कार्यकारिणी सदस्यों में रामकुमार शर्मा, ऋषिपाल सैनी, राजीव पंत, वेद प्रकाश सैनी, अशोक शर्मा, विनोद कुमार, विनोद चौहान, सुनीता डूडेजा, अनीता रस्तोगी, स्नेहलता अग्रवाल, श्रुति वालिया, दीप्ति चौहान, विनोद कुमार सैनी, सुमित सारस्वत, राजेश कुमार, अमित कुमार, मुकेश सैनी, अभिषेक सैनी, मनोज कुमार, निष्कर अग्रवाल और पवन शर्मा को शामिल किया गया है। प्रेसवार्ता के दौरान प्रांतीय संरक्षक भोपाल सिंह सैनी, जिला अध्यक्ष राजेश सैनी, जिला मंत्री जितेंद्र सिंह पुंडीर, मनोज सैनी, प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय प्रधान, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी, प्रांतीय सलाहकार समिति सदस्य अविनाश शर्मा, विपिन सैनी, रविंद्र सिंह, जिला मीडिया अरविंद कुमार, शाखा अध्यक्ष सुनील धीमान, दीप्ति चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed