फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   1500 corona warriors got precautionary dose of vaccine

1500 कोरोना योद्धाओं को लगी प्रिकॉशन डोज

Mon, 10 Jan 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
1500 corona warriors got precautionary dose of vaccine
कोरोना की तीसरी लहर के बीच महामारी रोकने के लिए पहले दिन 1500 कोरोना योद्धाओं को टीके की एहतियाती लगाई गई। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने शहर में 18 टीकाकरण केंद्र बनाए हैं। वहीं, जानकारी के अभाव में बहुत से बुजुर्ग एहतियाती डोज लगवाने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अग्रिम पंक्ति के अधिकारियों, कर्मचारियों, 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों और गंभीर बीमार लोगों को टीके की एहतियाती डोज लगाने की घोषणा की थी। इसके तहत सोमवार को शहर में 18 जगह टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। सुबह करीब 10 बजे टीकाकरण शुरू हो गया था। करीब एक घंटे तक एक-दो सेंटर को छोड़कर किसी भी जगह लोग नहीं पहुंचे। इसका कारण मौसम खराब होना भी माना जा रहा है। बाद में धीरे-धीरे लोग आने शुरू हो गई। पहले दिन स्वास्थ्य कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी, शिक्षक, सफाई कर्मचारी आदि ने एहतियाती डोज लगवाई। हालांकि, बुुजुर्ग लोग कम ही पहुंचे। इसके पीछे ढंग से प्रचार-प्रसार नहीं होना माना जा रहा है। पहले दिन शहर के 18 सेंटरों पर 1500 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई। सेशन साइट व्यवस्थापक रामकेश गुप्ता ने बताया कि स्कूलों में लगे शिविरों में 15 से 17 आयु वर्ग के 400 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

लक्सर में 200 लोगों ने लगवाया टीका
कब्से में पहले दिन करीब दो सौ कोरोना योद्धाओं को टीके की एहतियाती डोज लगाई गई। इसके लिए लक्सर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा रायसी, सुल्तानपुर, भिक्कमपुर उप स्वास्थ्य केंद्रों पर सेशन साइट बनाई गई है। जिन लोगों को दूसरी डोज लगे कम से कम नौ माह बीत चुके हैं, उन्हें एहतियाती डोज दी जा रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि चारों साइटों पर टीकाकरण सुचारु रूप से चल रहा है। फिलहाल टीकाकरण में पुलिस, स्वास्थ्य, बाल विकास, राजस्व, ग्राम्य विकास विभाग के कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जा रही है। शाम चार बजे तक करीब 200 लोगों का एहतियाती डोज लगाई जा चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed