{"_id":"69be952e5c4d4a4dcd48da8c377e6a10","slug":"15-can-now-apply-for-haj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हज यात्रा के लिए 15 तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हज यात्रा के लिए 15 तक कर सकेंगे आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिरान कलियर। हज यात्रा पर जाने के लिए फार्म भरने की सोमवार को अंतिम तिथि थी। यात्रियों की सुविधा के लिए इसे बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया है। अभी तक राज्य में 3788 फार्म भरे जा चुके हैं। जबकि पिछले साल 4614 फार्म भरे गए थे।
विज्ञापन
हज कमेटी के अध्यक्ष राव शेर मोहम्मद बे बताया की हज यात्रा के लिए भरकर जमा करने की अंतिम तिथि आठ फरवरी निर्धारित की गई थी। अभी तक भी काफी लोग फार्म नहीं भर पाए हैं। जिसके चलते ऑल इंडिया हज कमेटी से अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि लोगों की समस्या की देखते हुए ऑल इंडिया हज कमेटी ने अंतिम तिथि आठ फरवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक पर्याप्त संख्या में फार्म नहीं भरे जा सके हैं। पिछले वर्ष 4634 फार्म भरे गए थे। जबकि अभी तक राज्य में 3788 फार्म ही भरे गए हैं। जिसमें से 1283 रिजर्व केटेगीरी के हैं। अब हज यात्रा के लिए आवेदन करने इच्छुक 15 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन