{"_id":"5a4e6e554f1c1bf61b8b6b84","slug":"141515089493-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर ने जाम की रुड़की, ठंड का प्रकोप जारी 19-35-54","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर ने जाम की रुड़की, ठंड का प्रकोप जारी 19-35-54
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की/लकसर। शहर से लेकर देहात तक शीतलहर का प्रकोप बृहस्पतिवार को भी जारी रहा, जिसके चलते शाम ढलने से पहले ही बाजार में सन्नाटा छा गया था। बस स्टैंड पर यात्री नजर नहीं आए। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के लेट होने पर यात्री प्लेट फार्मों पर ठंड में सिकुड़ते रहे। इस दौरान कोहरे के चलते कई ट्रेनें रद्द कर दी गई। शीतलहर के चलते अधिकतम पारा छह डिग्री लुढ़कने के कारण लोगों को दिन में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
साल के पहले दिन से ही हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। चार दिन से घने कोहरे ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। आईआईटी के जैव प्रौद्योगिकी विभाग स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार अधिकतम तापमान छह डिग्री लुढ़ककर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था। वहीं बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार सुबह से ही क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। शीत लहर के साथ साथ ठंडक बनी रही। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। बाजार तो खुला लेकिन बाजार में ग्राहक नजर नहीं आए। जिसके चलते व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान शाम होने से पहले ही बंद कर दिए थे। वहीं यातायात साधनों पर भी कोहरे और ठंड का असर साफ दिखा। कोहरे के चलते रुड़की रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी से गोहावटी जाने वाली लोहित एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से पहुंची। वहीं गंगानगर से हरिद्वार जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची
फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली राप्तीगंगा एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट की देरी से पहुंची। जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से पहुंची, हावड़ा से देहरादून जाने वाली दून एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची, लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची, अमृतसर से हावड़ा पंजाब मेल 3 घंटे 40 मिनट की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। अमृतसर से देहरादून एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से पहुंची । इसके अलावा लक्सर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से देहरादून मंसूरी एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी से, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा एक्सप्रेस 2 घंटे 50 मिनट की देरी से, अमृतसर से दरभंगा जाने वाली जननायक एक्सप्रेस एक घंटा 50 मिनट की देरी से, जम्मूतवी से कानपुर जाने वाली मौर ध्वज एक्सप्रेस 8 घंटे 15 मिनट की देरी से, बांद्रा से देहरादून एक्सप्रेस 2 घंटे 40 मिनट की देरी से, लिंक एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से पहुंची।