{"_id":"5a4bd2c24f1c1bfe7a8b4d37","slug":"141514918594-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने लगाया ट्रेनों के पहियों पर ब्रेक, चार रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने लगाया ट्रेनों के पहियों पर ब्रेक, चार रद्द
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। घने कोहरे के चलते ट्रेनें समय से नहीं चल पा रही है। मंगलवार को हावड़ा एक्सप्रेस और पंजाब मेल रद्द रही। राप्तीगंगा सात घंटे की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें कई देरी से स्टेशन पहुंच रही हैं। इसकी वजह से यात्रियों को घंटों तक रेलवे प्लेटफार्म ठंड में ट्रेनों के इंतजार में बैठे रहे।
तीन माह से रद्द चल रही लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन के अलावा देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन को अब 28 फरवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया है। श्रीगंगानगर से हरिद्वार जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 22 घंटे की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जम्मूतवी से कोलकता जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस चार घंटे 30 मिनट की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जबकि इसका रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 6 बजकर 52 मिनट है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन में दिक्कत हो रही है। देहरादून से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर व श्रीगंगानगर से हरिद्वार, अमृतसर से हरिद्वार जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस भी अप और डाउन में रद्द रही। ट्रेनों के अधिक लेट होने से कई यात्रियों ने आरक्षण रद् करवाया।
यह ट्रेनें पहुंची देर से
अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल 12 घंटे।
हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल 6 घंटे ।
बरोनी से अंबाला जाने वाली हरिहर एक्सप्रेस 7 घंटे।
श्रीगंगानगर से हरिद्वार जाने वाली इंटरसिटी 22 घंटे।
हरिद्वार से श्रीगंगानगर जाने वाली इंटरसिटी 24 घंटे।
जम्मूतवी से कोलकता जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस 4.30।
फिराजपुर से धनबाद जाने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस 6 घंटे।
अमृतसर से देहरादून जाने वाली लोहरी एक्सप्रेस 4 घंटे।
जोधपुर से हरिद्वार जाने वाली बाड़मेर एक्सप्रेस 2 घंटे।
अजमेर से हरिद्वार जाने वाली अजमेेर एक्सप्रेस 8.30।
हरिद्वार से पूरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस 4 घंटे।
जम्मूतवी से ऋषिकेश जाने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस 5.घंटे।
लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली सुपर फास्ट 3.घंटे ।
ये ट्रेेेनें रही रद्द
श्रीगंगानगर से हरिद्वार जाने वाली इंटरसिटी।
हरिद्वार से श्रीगंगानगर जाने वाली इंटरसिटी।
अमृतसर से हरिद्वार जाने वाली जनशताब्दी।
हरिद्वार से अमृतसर जाने वाली जनशताब्दी।
देहरादून से सहारनपुर जाने वाली डीएलएस पैसेंजर।
सहारनपुर से देहरादून जाने वाली डीएलएस पैसेंजर।
लखनऊ से सहारनपुर जाने वाली इलाहाबाद पैसेंजर।
सहारनपुर से लखनऊ जाने वाली इलाहाबाद पैसेंजर।