फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   14 players from Haridwar brought laurels to Taekwondo

Roorkee News: ताइक्वांडो में हरिद्वार के 14 खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

Thu, 15 Oct 2026 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
14 players from Haridwar brought laurels to Taekwondo
ताइक्वांडो के क्षेत्र में जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धि हासिल की है। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित ब्लैक बेल्ट मास्टर डिग्री परीक्षा में हरिद्वार जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने क्षेत्र के एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में खिलाड़ियों और मुख्य प्रशिक्षक एम. याकूब को प्रमाणपत्र एवं ब्लैक बेल्ट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव एवं मुख्य प्रशिक्षक एम. याकूब ने बताया कि उत्तराखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन की टीम में शामिल खिलाड़ियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की। इनमें प्रियंका प्रजापति ने चौथी डान ब्लैक बेल्ट डिग्री प्राप्त कर प्रदेश की वरिष्ठ महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं प्रशिक्षिका के रूप में उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

वहीं, नगमा ने दूसरी डान डिग्री प्राप्त की। उन्होंने बताया कि रुड़की की बीएसएम ताइक्वांडो एकेडमी के भव्या साहनी, नंदनी चौधरी, वैष्णवी, प्रियांशी परिहार, जागृति भार्गव, पारखी आहलुवालिया, कृष्णा, देवेश कौशिक, माधव रिद्धिमन टपरानिया, शौर्य अग्रवाल और रंजीत आहूजा ने भी ब्लैक बेल्ट मास्टर डिग्री प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के बाद खिलाड़ियों को नेशनल रेफरी सेमिनार में भी प्रशिक्षण दिया गया। समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर हरिद्वार जिले का गौरव बढ़ाएंगे। इस दौरान ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed