फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बैंकों और अस्पतालों में नहीं पार्किंग की सुविधा, परेशानी

बैंकों और अस्पतालों में नहीं पार्किंग की सुविधा, परेशानी

Sun, 31 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
बैंकों और अस्पतालों में नहीं पार्किंग की सुविधा, परेशानी
लक्सर। कस्बे के बैंकों और कुछ अस्पतालों के पास पार्किंग की व्यवस्था न होने से कई मार्गों पर जाम की स्थिति बन रही है। कई बैंकों में हालत यह है कि जगह-जगह आड़े-तिरछे वाहन खड़े होने से चलना तक मुश्किल हो जा रहा है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लक्सर में एसबीआई, पीएनबी, बैंक आफ बड़ौदा, यूनियन बैंक समेत कई बैंकों की शाखाएं हैं। अधिकतर बैंकों के पास पार्किंग की व्यवस्था न होने से उपभोक्ता अपने वाहन बेतरतीब तरीके से मार्गों पर खड़ा कर रहे हैं। इसके अलावा कस्बे के हरिद्वार रोड मोहल्ले शेखपुरी गोवर्धनपुर रोड मोहल्ले में स्थित कई अस्पतालों के पास पार्किंग की व्यवस्था ही नहीं है। जिसकी वजह से मार्गों पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है। स्कूलों की छुट्टी के समय यह समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीण रकम सिंह, संजय, सुनील कुमार, रकम सिंह, राकेश धीमान आदि का कहना है कि बैंकों के पास पार्किंग व्यवस्था न होने से ग्राहकों के वाहनों से जाम की समस्या बन रही है। आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार बैंक प्रबंधन एवं प्रशासनिक अधिकारियों से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में एसडीएम कौस्तुभ मिश्र का कहना है कि संपर्क मार्गों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed