फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   13 members nominated for new Haj Committee

Roorkee News: नई हज समिति के लिए 13 सदस्य मनोनीत किए

Thu, 15 May 2025 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
13 members nominated for new Haj Committee
उत्तराखंड राज्य हज समिति बोर्ड की नई हज समिति के गठन के लिए अल्पसंख्यक विभाग ने 13 सदस्यों को मनोनीत कर दिया है। अब अगली प्रक्रिया में समिति के अध्यक्ष के चुनाव का होगा।
विज्ञापन




उत्तराखंड राज्य हज समिति का कार्यकाल खत्म होने के बाद इसके गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अल्पसंख्यक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए तीन महिलाओं सहित 13 सदस्यों को मनोनीत किया है। पिछली समिति का कार्यकाल जनवरी में खत्म हो गया था। समिति में विधायक, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सहित 13 सदस्य हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य हज समिति में पहली बार मुस्लिम महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिला है ताकि हज यात्रा से जुड़ी नीतियों और समस्याओं पर मुस्लिम महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सकें। 13 सदस्यीय समिति के गठन के बाद अब सबकी निगाहें अध्यक्ष पद पर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि इस पद को लेकर जल्द ही मतदान या आम सहमति की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन्हें किया गया है नामित

- शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार कोटद्वार नगर निगम की पार्षद रिजवाना परवीन, हल्द्वानी की तरन्नुम खान और अल्मोड़ा की शाहिदा सिराज को हज कमेटी का सदस्य नामित किया गया है। इनके अलावा हज समिति में लक्सर के विधायक मुहम्मद शहजाद, जिशान अहमद, हसीब अहमद, इस्लामुद्दीन अंसारी, समीर जाफरी, खतीब अहमद, मन्नान रजा, हाजी अबरार हुसैन और हाजी फईम खान को भी सदस्य नामित किया गया है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और राज्य हज समिति के कार्यकारी अधिकारी पदेन सदस्य नामित किए हैं।



तीन वर्षों का होगा कार्यकाल

- इन सदस्यों का कार्यकाल राज्य सरकार की अधिसूचना जारी होने की तिथि से तीन वर्षों के लिए होगा। अब समिति के सदस्यों में से ही अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पिछली समिति में सितारगंज के खतीब अहमद हज समिति बोर्ड की कमान संभाल रहे थे। नई समिति के गठन में भी खतीब अहमद को सदस्य बनाया गया है।




17 मई को सऊदी अरब के लिए रवाना होंगी फ्लाइट

उत्तराखंड राज्य हज समिति के हज अधिकारी मोहम्मद अहसान ने बताया कि 17 मई को उत्तराखंड के हज यात्रियों की दो फ्लाइट दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सऊदी अरब के लिए रवाना होगी। 11:25 वाली पहली फ्लाइट से उत्तराखंड के 377 और 8:05 बजे दूसरी फ्लाइट से 398 हज यात्री रवाना होंगे। 17 मई को 6 बजे वाली फ्लाइट से 107 हज यात्री रवाना होंगे। बाकी तीन हज यात्री 30 मई को 11:25 पर रवाना होंगे। 30 मई तक उत्तराखंड के सभी हज यात्री सऊदी अरब के लिए रवाना हो जाएंगे। इस साल हज यात्रा के लिए उत्तराखंड से 916 लोग हज यात्रा पर जा रहें हैं। पांच हज इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर सऊदी अरब में हाजियों की मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed