{"_id":"5bfc4356bdec22419677e24d","slug":"11543258966-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक हिंदुओं की धार्मिक आस्था का सम्मान करें: संजय गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यक हिंदुओं की धार्मिक आस्था का सम्मान करें: संजय गुप्ता
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
भाजपा विधायक संजय गुप्ता का कहना है कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को हिंदुओं की धार्मिक आस्था का सम्मान करना चाहिए। हिंदुओं की सहनशक्ति की बहुत परीक्षा ली जा चुकी है। अब अगर उनके गुस्से का ज्वालामुखी फूटा तो उसके परिणाम गंभीर होंगे। इस दौरान उन्होंने गांधी परिवार को मुस्लिमों की संतान बताया।
लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धर्म सभा का आयोजन हुआ है। कांग्रेस ने केंद्र में रहते हुए हिंदुओं की भावना का सम्मान नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हर बार मुस्लिम तुष्टिकरण के फैसले किए हैं। जबकि हिंदू समुदाय के लोगों को हमेशा दरकिनार किया है। उन्होंने कहा कि शाह बानो केस में केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के उलट कानून बनाया था तो फिर राम मंदिर पर अभी तक कानून क्यों नहीं बनाया गया। अगर हिंदुओं को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण रोका गया तो देश के सवा सौ करोड़ हिंदुओं के गुस्से का ज्वालामुखी फट पड़ेगा, जिसके परिणाम गंभीर होंगे। उन्होंने कहा कि अभी तो सिर्फ अयोध्या में राम मंदिर की मांग हो रही है। अगर हिंदु अपनी पर आए तो जिन मंदिरों को तोड़कर मस्जिदें बनाई गई हैं, वहां सभी जगह मंदिर बनाने की मांग उठाई जाएगी। विधायक ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से राम मंदिर निर्माण में सहयोग देने की अपील की। मौके पर अर्जुन सैनी, पृथ्वी सिंह राणा, रवीश कुमार, विनय गुप्ता, आकाश चौधरी आदि मौजूद थे।