फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   केंद्र के स्वच्छता ऐप की रैंकिंग में टॉप 100 में पहुंचा रुड़की

केंद्र के स्वच्छता ऐप की रैंकिंग में टॉप 100 में पहुंचा रुड़की

Sat, 30 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
केंद्र के स्वच्छता ऐप की रैंकिंग में टॉप 100 में पहुंचा रुड़की
रुड़की। केंद्र सरकार की ओर से जारी स्वच्छता एप को डाउनलोड करने, इसके जरिए स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाने और एप पर मिल रही शिकायतों के निस्तारण पर रुड़की देश की रैंकिंग में टॉप 100 पर पहुंच गया है। केंद्र की ओर से प्रतिदिन जारी होने वाली ऑनलाइन रैंकिंग में रुड़की लगातार एक हफ्ते से इस रिकार्ड को छू रहा है। इससे रुड़की देशभर के लिए चार जनवरी से शुरू होने वाली शहरों की स्वच्छता रैंकिंग में रिकार्ड बनाने की ओर बढ़त बना रहा है। अब देखना यह है कि आखिर में अन्य शहरों के मुकाबले शहर को कितने अंक मिलते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि केंद्र सरकार देश के शहरों की स्वच्छता के आधार पर रैंकिंग तय करने के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण करवा रहा है। रुड़की में केंद्रीय टीम चार जनवरी से सर्वेक्षण करेगी। इसके लिए निगम अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। अच्छी बात यह है कि सर्वेक्षण से पहले ही रुड़की शहर को सर्वेक्षण में बढ़त बनाने के संकेत मिल रहे हैं। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि केंद्र की ओर से स्वच्छता एक जारी किया है। इसकी मॉनिटरिंग केंद्र की ओर से की जा रही है। साथ ही इसके लिए प्रत्येक दिन की ऑनलाइन रैंकिंग भी जारी की जा रही है। इस एप को रुड़की के 1500 से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। इस एप से मिल रही शिकायतों को निगम प्राथमिकता से निस्तारित भी कर रहा है। जिसके चलते ऑनलाइन रैंकिंग में रुड़की पिछले एक सप्ताह से टॉप 100 की रैंकिंग में बना हुआ है। गौरतलब है कि स्वच्छता एप की रैंकिंग के लिए शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में कुल अंकों का 10 प्रतिशत मिलने हैं।
विज्ञापन

जागरूकता की मिसाल पेश कर रहे रुड़कीवासी
शिक्षानगरी के लोग कितने जागरूक हैं, इसका अंदाजा केंद्र सरकार की वेबसाइट से स्वच्छता एप डाउनलोड कर रहे लोगों के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। लोग इस एप को डाउनलोड करने में लगातार रुचि ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed