{"_id":"5be09164bdec2269612acf9c","slug":"111541443940-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आयुर्वेद यूनानी पद्धति में सभी रोगों का इलाज संभव’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आयुर्वेद यूनानी पद्धति में सभी रोगों का इलाज संभव’
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो अमर उजाला, रुड़की
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन और ऑल इंडिया यूनानी तिब्बती कांग्रेस की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि आयुर्वेद यूनानी पद्धति में सभी रोगों का इलाज संभव है।
देहरादून रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रमाकांत शर्मा ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि यदि हम भारतीय चिकित्सा पद्धति को अपनाएं तो कई बड़ी बीमारियों को टाला जा सकता है। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ. शाक्य एवं डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी आयुष चिकित्सक को प्रताड़ित करना नहीं हैं। लेकिन जो क्लिनिक संचालक और डॉक्टर अपनी विद्या का गलत प्रयोग करते हैं उनके विरुद्ध न्याय हित में कार्रवाई करनी पड़ती है। संस्था के अध्यक्ष डॉ. मतिउल्लाह मजीद ने सरकार की ओर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान रजा अहमद, डॉ. रहमान, डॉ. यूसुफ, डॉ. राशिद, डॉ. निराला, डॉ. अनुपम राठौर, डॉ. दिवेश, डॉ. त्रिपाठी, डॉ. अरशद, डॉ. सलीम, डॉ. फारुख अहमद, डॉ. वसीम, डॉ. अभिषेक त्यागी, डॉ. हिना, डॉ. जीनता मौजूद रहे।