{"_id":"5bddeb92bdec221c33788eb6","slug":"111541270418-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोनस व वेतन की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोनस व वेतन की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
बिजली के उपकरण बनाने वाली कंपनी में श्रमिकों ने बोनस और वेतन की मांग के लिए धरना-प्रदर्शन किया। कंपनी के अधिकारियों ने श्रमिकों की समस्या के हल के लिए दो दिन का समय मांगा है।
मक्खनपुर के पास बिजली के उपकरण बनाने वाली कंपनी के श्रमिकों ने शनिवार को बोनस और वेतन के लिए कंपनी परिसर में ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। शनिवार को सुबह से दोपहर तक श्रमिकों का हंगामा चलता रहा। हंगामा बढ़ता देख कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। इस दौरान कुछ नेता भी श्रमिकों के पक्ष में आकर खड़े हो गए, जिसके बाद कंपनी प्रबंधन को वार्ता करने के लिए श्रमिकों के बीच पहुंचना पड़ा। कंपनी के प्रबंधन तंत्र ने आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इसके बाद श्रमिक काम पर लौट गए। इस दौरान कोमल, आकाश, अन्नू, अक्षय, लोकेश, प्रवीण, आरती, प्रियंका आदि मौजूद रहीं।