फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   आईआईटी रुड़की को मिला सीबीआईपी-2018 अवार्ड

आईआईटी रुड़की को मिला सीबीआईपी-2018 अवार्ड

Wed, 10 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की को मिला सीबीआईपी-2018 अवार्ड
रुड़की। आईआईटी को जल संसाधन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ शोध एवं विकास के लिए सीबीआईपी-2018 (सेंट्रल बोर्ड ऑफ इरीगेशन एंड पावर अवार्ड) अवार्ड मिला है। यह अवार्ड केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री सतपाल सिंह ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया।
विज्ञापन

संस्थान को यह अवार्ड पिछले तीन सालों में देश में जल संसाधनों के त्वरित विकास के लिए नवीन शोध, तकनीक, जल संसाधनों के दृश्य एवं अदृश्य प्रभाव, तकनीकी अनुप्रयोगों के अवसर आदि क्षेत्रों में किए शोध कार्यों के लिए दिया है। यह अवार्ड तीन जनवरी को दिल्ली में आयोजित सीबीआईपी दिवस समारोह में आईआईटी के डीन रिसर्च एंड इंडस्ट्रीयल कंसल्टेंसी प्रो. मनोरंजन परेरा, वैकल्पिक जल ऊर्जा केंद्र के प्रो. अरुण कुमार, जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग के प्रो. सुरेंद्र कुमार मिश्रा और डा. एनके गोयल को प्रदान किया। मौके पर केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, महाराष्ट्र सरकार के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन, राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री पुष्पेेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। आईआईटी निदेशक प्रो. एके चतुर्वेदी ने इसे संस्थान के लिए गौरव का विषय बताते हुए वैज्ञानिकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed