फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   सांसद की मुस्कुराहट में काफुर हो गया विरोध

सांसद की मुस्कुराहट में काफुर हो गया विरोध

Mon, 08 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
सांसद की मुस्कुराहट में काफुर हो गया विरोध
लक्सर। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का गोवर्धनपुर पहुंचने पर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं का विरोध करने का निर्णय उस समय बदल गया जब सांसद पहले ही संघ के प्रदेश महामंत्री से मिलने उनके घर पहुंच गए। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाने का निर्णय बदला और फूल मालाएं पहनाकर सांसद का स्वागत किया। रविवार को क्षेत्र में दिनभर इसकी चर्चा रही।
विज्ञापन

शनिवार को सांसद निशंक अपने द्वारा गोद लिए गोवर्धनपुर गांव में विकास योजनाओं का लोकार्पण करने पहुंचे थेे। भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री कुशल पाल सिंह ने पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि अमन त्यागी को घेर लिया था। इस दौरान उन्होंने जमकर निशंक के विरोध में नारेबाजी और प्रदर्शन किया था। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने सांसद पर विकास करने की बजाय अपना विकास करने का आरोप लगाया। सांसद प्रतिनिधि को चेतावनी दी थी कि सांसद के गांव पहुंचने पर उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। शनिवार को सांसद और पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत कई नेता गोवर्धनपुर पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले निशंक भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री कुशल पाल सिंह के घर पहुंच गए। इस बीच दोनों के बीच सालों से चली आ रही दूरियां चाय की चुस्कियों के साथ समाप्त हो गई। इस दौरान निशंक ने भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के साथ अकेले में कुछ देर बात की और काले झंडे दिखाने के निर्णय को संघ पदाधिकारियों ने फूलमालाओं में बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed