{"_id":"69c54014c93fc3d199023ce0","slug":"100-crore-carbon-credit-program-launched-with-iit-roorkee-news-c-5-1-drn1027-931127-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: आईआईटी के साथ 100 करोड़ का कार्बन क्रेडिट कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: आईआईटी के साथ 100 करोड़ का कार्बन क्रेडिट कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी रुड़की के सहयोग से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ रुपये का कार्बन क्रेडिट कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस पहल में कई उद्योग भागीदार शामिल हैं और आईआईटी रुड़की को नोडल एजेंसी बनाया गया है।
यह कार्यक्रम सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की लगभग पांच लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को कवर करेगा। इसका उद्देश्य सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना, मिट्टी की सेहत सुधारना और कार्बन संचयन के लिए वैज्ञानिक प्रणाली विकसित करना है। इस पहल के तहत किसानों को कार्बन बाजार से जोड़कर अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे। साथ ही डिजिटल निगरानी, डाटा संग्रह और सत्यापन प्रणाली के माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार यह परियोजना जलवायु परिवर्तन से निपटने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इस कार्यक्रम में शामिल कंपनी टीआरएसटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रबीर मिश्रा ने कहा कि यह कार्यक्रम कृषि किस तरह एक संगठित जलवायु ढांचे में बदलने में मददगार होगा।