फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Youth Showcase Talent at Youth Festival; Winners Honored

Rishikesh News: युवा महोत्सव में युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा, विजेताओं हुए सम्मानित

Wed, 28 Oct 2026 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 28 Oct 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Youth Showcase Talent at Youth Festival; Winners Honored
डोईवाला। खंड स्तरीय युवा महोत्सव-2026 में क्षेत्र के युवाओं ने सामूहिक लोकगीत, लोकनृत्य, एकल लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और कविता लेखन से अपनी प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डोईवाला ब्लाॅक मुख्यालय पर आयोजित खंड स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख गौरव सिंह ने करते हुए कहा कि युवा देश और समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं को ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। क्षेत्रीय कल्याण अधिकारी संदीप वर्मा ने बताया कि एकल लोकनृत्य में स्वाति प्रथम,अक्षरा द्वितीय रहीं। नुक्कड़ और सामूहिक लोकनृत्य में एसजीआरआर भानियावाला प्रथम रहा। एकल लोकगीत में सचिन भारद्वाज प्रथम, राकेश द्वितीय, मुकुल तृतीय रहे। चित्रकला में शिवम नेगी प्रथम और अल्फराह आलम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन में उदय प्रथम और विशाखा कांबोज ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सामूहिक लोकगीत में भारद्वाज ग्रुप प्रथम, एसजीआरआर भानियावाला द्वितीय और रेनेंशा द्रोण डोईवाला की टीम तृतीय स्थान पर रहीं। बताया गया कि विजेता प्रतिभाग जिला स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे। समापन पर ब्लाॅक प्रमुख गौरव सिंह और कनिष्ठ प्रमुख धनवीर वेदपाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान बीडीओ राजेंद्र बिष्ट, अशोक चौहान आशु,आशीष बिज्लवाण, छाया अग्रवाल, मीनाक्षी दूबे, संजय और वसंत वादुसेव और किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed