फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Youth should serve in remote areas of Uttarakhand once

उत्तराखंड के सुदूर क्षेत्रों में भी एक बार सेवा करें युवा : धामी

Wed, 16 Apr 2025 01:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 16 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Youth should serve in remote areas of Uttarakhand once
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपाधि प्राप्त करने वाले युवा चिकित्सकों से उत्तराखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी एक बार सेवा करने को कहा।
विज्ञापन




सीएम धामी ने कहा कि आज का दिन आप सभी के लिए सेवा, समर्पण और उत्तरदायित्व के नए युग में प्रवेश करने का दिन है। एम्स ऋषिकेश हमारे पर्वतीय राज्य के लिए केवल एक अस्पताल ही नहीं बल्कि उस संजीवनी के समान है जहां पर हमें उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो रही है। यहां उच्च स्तरीय चिकित्सा के साथ-साथ करुणा व संवेदना का समागम देखने को मिलता है।
विज्ञापन


सीएम धामी ने अनुरोध किया कि उपाधि प्राप्त करने वाले सभी युवा चिकित्सक उत्तराखंड के सुदूरवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में भी एक बार अपनी सेवाएं अवश्य दें। कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां थोड़ी कठिन जरूर हैं, पर मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि यहां प्रकृति का सौंदर्य का लाभ और लोगों का आशीर्वाद आपको भरपूर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




देवभूमि उत्तराखंड प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है। यहां के लोग हर किसी को आत्मसात कर लेते हैं। इसलिए आप पर्वतीय क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं दें। सीएम धामी ने कहा कि भले ही किसी ने यहां जन्म नहीं लिया होगा लेकिन कर्म करने का अवसर भगवान दे रहे हैं तो मान लीजिए कि उसके ऊपर भगवान की बड़ी कृपा है।

---



केदारनाथ और बदरीनाथ में किया जाएगा नए अस्पतालों का संचालन

सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए बदरीनाथ और केदारनाथ में नए अस्पतालों का इस वर्ष संचालन किया जाएगा। कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 14 लाख से अधिक लोगों का उपचार किया गया है। जिसमें 2600 करोड़ से अधिक की धनराशि राज्य सरकार की ओर से खर्च की गई है। टीबी मुक्त उत्तराखंड कार्यक्रम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब तक पांच हजार से अधिक ग्राम सभाएं टीबी मुक्त हो चुकी हैं। राज्य में 29 लाख लोगों को निशुल्क पैथोलॉजी जांच की सुविधा मिली है।




---

ये भी रहे मौजूद...



केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी, उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, आशा नौटियाल, बृजभूषण गैरोला, मेयर शंभू पासवान, पूर्व मेयर अनीता ममगाईं आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed