फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Youth rally for CBI investigation of recruitment scam

भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच को लेकर युवाओं ने निकाली रैली

Sun, 18 Sep 2022 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:45 PM IST
सार

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग और विधानसभा में हुए भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं ने रैली निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान युवाओं ने भर्ती घोटाले में हुए भ्रष्टाचार को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि संघ लोक सेवा आयोग की तरह उत्तराखंड में भी परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए।

विज्ञापन
Youth rally for CBI investigation of recruitment scam

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग और विधानसभा में हुए भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं ने रैली निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। युुवाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं की जन आक्रोश रैली ढालवाला स्थित सुमन पार्क से शुरू हुई। नटराज चौक होते हुए त्रिवेणीघाट स्थित गांधी स्तंभ पर समाप्त हुई। इस दौरान युवाओं ने भर्ती घोटाले में हुए भ्रष्टाचार को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। बेरोजगार युवाओं ने सभी अवैध भर्तियों को पूरी तरह निरस्त कर पारदर्शिता के साथ नई भर्तियां कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग की पेपर लीक, वन दरोगा भर्ती, विधानसभा भर्ती घोटाले जैसे मामलों की सीबीआई जांच कराकर संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। कहा कि संघ लोक सेवा आयोग की तरह उत्तराखंड में भी परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए। इस मौके पर सुमित उनियाल, योगेश तोमर, अंकित कोठियाल, विक्रम चौहान, विकास रयाल, जितेंद्र पाल, गौरव राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed