फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Youth missing in river Ganga

गंगा में डूबा युवक, लापता

Fri, 14 Apr 2017 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश। Updated Fri, 14 Apr 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
Youth missing in river Ganga
गंगा - फोटो : Demo Pic

मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम गंगा में नहाते समय एक युवक पानी के तेज बहाव में समा गया। पानी में लापता युवक की तलाश में पुलिस ने रेस्क्यू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम चंद्रभागा निवासी शिवाजी उर्फ छोटू पुत्र राजेंद्र साहनी शीशमझाड़ी क्षेत्र में दयानंद घाट पर नहा रहा था। वह तैरते हुए नदी में आगे बढ़ गया और ानी के तेज बहाव में आकर डूबने लगा। घाट पर मौजूद लोगों से उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में ओझल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची जल पुलिस, एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश में नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। मुनिकीरेती थाना प्रभारी रवि कुमार सैनी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। शुक्रवार सुबह फिर से अभियान चलाया जाएगा। बताया कि पानी में लापता युवक मूल रूप से मोहल्ला बाजार, रोनापार, जनपद मऊ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed