{"_id":"6a85bf78da0d7487680ceaf2","slug":"youth-injured-in-pipalkoti-tunnel-accident-dies-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-145298-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पीपलकोटी टनल हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पीपलकोटी टनल हादसे में घायल युवक की मौत
Wed, 19 Aug 2026 08:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 19 Aug 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
पीपलकोटी टनल हादसे में घायल युवक की मौत
ऋषिकेश। विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टनल हादसे में घायल युवक की एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। बीते शुक्रवार करीब पौने एक बजे रोहित पांडेय (22) पुत्र अवधेश पांडे निवासी कल्याणपुर, जिला गोपालगंज बिहार को उपचार के लिए सड़क मार्ग से एम्स लाया गया था। यहां रोहित को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया था। रोहित के पैर में फ्रैक्चर और सिर व सीने पर कई गंभीर चोटें आई थीं। एम्स पीआरओ डॉ. श्रीलाॅय मोहंती ने बताया कि उपचार के दौरान रोहित का एक पैर भी काट दिया गया था। बीते मंगलवार शाम करीब पौने आठ बजे उपचार के दौरान रोहित की मौत हो गई। रोहित के पिता अवधेश भी सुरंग में ही काम करते थे, हादसे से एक दिन पूर्व पिता अवधेश की ड्यूटी रात को थी, इसलिए वह बच गए। अवधेश ही उपचार के लिए रोहित को एम्स लेकर आए थे।