फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh Now paragliding training will be available in Uttarakhand read more update in hindi

Rishikesh: अब उत्तराखंड में मिलेगा पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण, नवंबर माह तक शुरू होने की संभावना

Wed, 06 Sep 2023 10:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 06 Sep 2023 10:32 AM IST
सार

साहसिक पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ाए जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राफ्टिंग के अलावा अन्य साहसिक खेलों के अवसर और इनके संचालन के लिए स्थान तलाशे जा रहे हैं।

विज्ञापन
Rishikesh Now paragliding training will be available in Uttarakhand read more update in hindi
पैराग्लाइडिंग - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में युवाओं को अब पैराग्लाइडिंग के प्रशिक्षण के लिए हिमाचल सहित अन्य प्रदेशों में प्रशिक्षण लेने नहीं जाना पड़ेगा। साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग टिहरी में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण केंद्र बन रहा है। केंद्र नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग की ओर से बनाए जा रहे पैराग्लाइडिंग की लागत करीब एक करोड़ रुपये है। इसके लिए ट्रैक ऑफ स्टेशन प्रताप नगर में रानी के महल के समीप बनाया जा रहा है। जबकि लैंडिंग स्टेशन कोटी में बन रहा है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नवंबर माह में इसे शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन


हालांकि यहां अक्सर कई बार विशेष आयोजनों के तहत पैराग्लाइडिंग होती है। लेकिन केंद्र बनने से नियमित तौर पर इस गतिविधि का संचालन होगा। यह उत्तराखंड का पहला स्थापित प्रशिक्षण केंद्र होगा। साहसिक पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ाए जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राफ्टिंग के अलावा अन्य साहसिक खेलों के अवसर और इनके संचालन के लिए स्थान तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News: अगले तीन दिन मौसम बदलने की संभावना, पहाड़ में आज बारिश का येलो अलर्ट

जनपद में विश्व स्तरीय एक करोड़ रुपये लागत से पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण केंद्र बनाया जा रहा है। प्रताप नगर रानी महल के समीप टेक ऑफ स्टेशन और कोटी में लैंडिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। नवंबर से यहां प्रशिक्षण शुरू करने की योजना है। - कुशाल सिंह, साहसिक पर्यटन अधिकारी, मुनि की रेती (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed