फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Youth from Baraut dies due to drowning in Ganga in Rishikesh

Rishikesh News: ऋषिकेश में नहाते समय गंगा में डूबने से बड़ौत के युवक की माैत

Mon, 10 Feb 2025 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Youth from Baraut dies due to drowning in Ganga in Rishikesh
गंगा में नहाते समय बड़ौत (यूपी) का एक युवक डूब गया। वह अपने तीन साथियों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। एसडीआरएफ ने युवक के शव को गंगा से बरामद कर पुलिस को सौंप दिया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है। रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के मस्तराम घाट पर चार युवक नहा रहे थे। सभी गाजियाबाद के एक कॉलेज के बीटेक के छात्र बताए जा रहे हैं। नहाने के दौरान एक युवक का पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ गया। वह गहरे पानी में चला गया। जब तक अन्य साथी कुछ सोचते वह नजरों से ओझल हो गया। सूचना पर एसडीआरएफ ने युवक का रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब आधे घंटे बाद युवक को गंगा से बाहर निकाला गया।उसे उपचार के लिए एम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मणझूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि मृतक की पहचान वैभव शर्मा (20) पुत्र हेमंत शर्मा निवासी बड़ौत के रूप में हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed