फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Youth congressmen shouted in municipal corporation premises

नगर निगम परिसर में यूथ कांग्रेसियों ने भरी हुंकार

Tue, 15 Dec 2020 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Youth congressmen shouted in municipal corporation premises
नगर निगम में प्रर्दशन करते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। नगर निगम के विभिन्न वार्डों में साइन बोर्ड लगाने के विरोध में युवा कांग्रेसियों ने निगम परिसर में निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। उचित कार्रवाई की मांग को लेकर युवा कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। 15 दिनों के अंदर समस्या का समाधान नहीं होने पर कांग्रेसियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को युवा कांग्रेसी निगम परिसर में एकत्रित हुए। कांग्रेसियों ने यहां निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने कहा कि निगम क्षेत्र में साइन बोर्ड की राजनीति की जा रही है, न जाने अंदर ही अंदर कौन से खेल चल रहा है। क्षेत्र में कार्य हुए नहीं हैं और कार्य की रकम दिखाकर साइन बोर्ड लगाया जा रहा है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि निगम ने कितने पुराने शौचालयों को नया दिखाकर रकम ज्यादा दिखाई है। किसी वार्ड में तो सड़क बनी ही नहीं है, पर उस सड़क के पते पर रकम दिखाकर साइन बोर्ड लगा दिया गया है। वार्डों में नालियों का काम भी अधूरा है, पर साइन बोर्ड पहले ही लगाया जा रहा है। साइन बोर्ड के नाम पर नगर निगम में धांधली और भ्रष्टाचार हो रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर अमरजीत धीमान, विवेक तिवारी, श्याम शर्मा, अजय धीमान, दक्षेस मनचंदा, दीपक वर्मा, जितेंद्रपाल पाठी, अभिषेक पारस, राहुल पांडेय, प्रिंस मनचंदा, विशाल, विपीन कुमार, आकाश कुमार, संदीप यादव, हिमांशु कश्यप, अजयपाल, अतुल कुमार, कृष्णा राजभर, राजेश भट्ट, दिनेश रावत, शीशपाल भंडारी, आर्यन शर्मा, कार्तिक बाधवा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed