फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Youth Congress workers burnt effigy of government

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला

Sun, 03 Nov 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress workers burnt effigy of government
त्रिवेणी घाट चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : RISHIKESH
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नगर इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ सीबीआई की ओर से मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। शनिवार को कमेटी के विधानसभा अध्यक्ष आईटी सेल अंकुश मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने त्रिवेणीघाट चौक पर एकत्रित होकर सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत धीमान ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार के खिलाफ उठाई जा रही आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता हरीश रावत के साथ खड़े हैं। पुतला फूंकने वालों में गौतम नौटियाल, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, दिनेश सकलानी, पार्षद राकेश मियां, बलवंत सिंह, आशीश मौर्य, जयपाल सिंह, सोनू पांडे, राजेश गोयल, ऋषिराज पोसवाल, अमित पाल, मनदीप ध्यानी, राजू गुप्ता, कुलदीप उनियाल, मधु जोशी, मुकेश जाटव, सागर श्रीवास्तव, किशन पाल, अजय राजभर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed