{"_id":"6a6672fdf70342ff31024d72","slug":"youth-congress-and-nsui-burned-an-effigy-of-mahendra-bhatt-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1027671-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: युवा कांग्रेस, एनएसयूआई ने महेंद्र भट्ट का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: युवा कांग्रेस, एनएसयूआई ने महेंद्र भट्ट का पुतला फूंका
Mon, 27 Jul 2026 02:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से छात्रों को लेकर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने देहरादून रोड स्थित दून तिराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महेंद्र भट्ट का पुतला फूंक कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं। उनके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ या अपमानजनक भाषा का प्रयोग किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार सभी को है लेकिन छात्रों के प्रति अभद्र और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग निंदनीय है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि महेंद्र भट्ट अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भविष्य में इस प्रकार की भाषा का प्रयोग न करने का संकल्प लें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के सम्मान पर इस तरह की टिप्पणियां जारी रहीं तो युवा कांग्रेस और एनएसयूआई पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध और तेज करेंगे। इस अवसर पर विशाल भारती, हिमांशु जाटव, सौरव वर्मा, कार्तिक कुशवाहा, दीपक, प्रांशु रावत, गौरव जोशी, आयुष तड़ियाल, उदित झा, शुभम जाटव, अभिषेक राणा, राहुल तिवारी, अमन त्रिवेदी, राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन