{"_id":"67eee82ad57c21c69f07bffb","slug":"youth-arrested-for-kidnapping-and-raping-a-minor-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-656350-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
Fri, 04 Apr 2025 01:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को बिहार के चंपारण से गिरफ्तार कर नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
बीते आठ मार्च को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। शिकायत पर पुलिस ने कॉल डिटेल व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नाबालिग को बिहार के पश्चिम चंपारण से एक युवक के साथ बरामद किया। युवक की पहचान टुनटुन निवासी गीधा थाना चनपटिया जिला बेतिया पश्चिम चंपारण बिहार के रूप में हुई है।
नाबालिग का मेडिकल कराए जाने के बाद युवक के खिलाफ पॉक्सो के तहत दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।