{"_id":"6a67c4ad9005ccd0a702c6c6","slug":"youth-arrested-for-assaulting-engineer-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1028480-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अभियंता से मारपीट के आरोप में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अभियंता से मारपीट के आरोप में युवक गिरफ्तार
Tue, 28 Jul 2026 02:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
हरिपुर कलां क्षेत्र में सीवर लाइन निर्माण में लगे जल निगम के कनिष्ठ अभियंता से मारपीट के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए फरार चल रहा था। हरिपुरकलां क्षेत्र में नमामि गंगे परियोजना के तहत सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। हरिपुर कलां निवासी शुभम नौटियाल ने कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाते हुए सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। चार जून को परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल अन्य विभागीय इंजीनियरों के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि इस दौरान शुभम नौटियाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। सरकारी कार्य में बाधा डाली। कनिष्ठ अभियंता अनुराग सैनी के अनुसार शुभम ने उनके साथ मारपीट भी की। इसके बाद पेयजल निगम के कनिष्ठ अभियंता अनुराग सैनी ने रायवाला कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि आरोपित शुभम नौटियाल जून से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने रविवार की रात हरिपुरकलां के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन