फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Young painter Rajesh got Young Educator Award

युवा चित्रकार राजेश को मिला यंग एजुकेटर सम्मान

Mon, 06 Sep 2021 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Young painter Rajesh got Young Educator Award
राजेश चंद्र। - फोटो : RISHIKESH
नेशनल फॉउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट तमिलनाडु की ओर से राष्ट्रीय शिक्षक दिवस सम्मान 2021 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमें उत्तराखंड से चित्रकार राजेश चंद्र को यंग एजुकेटर सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

राजेश ने ये पुरस्कार निर्मल आश्रम ज्ञानदान अकादमी को समर्पित किया है। कहा कि यहां से उन्होंने नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण कर यह मुकाम प्राप्त किया। राजेश को वर्ष 2020-2021 कला के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया। चित्रकारी के क्षेत्र में राजेश ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इसमें सयुंक्त राष्ट्र संघ में की गई सागर दिवस की प्रदर्शनी में दो बार देश का प्रतिनिधित्व करने वाले वह पहले चित्रकार हैं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण व उत्तराखंड की संस्कृति को बार-बार अपनी कला से विश्व स्तर पर लोगों को जागरूक किया है। इसके लिए हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित किया है।
विज्ञापन

झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के बचपन पर बनाये गए उनके चित्रों के लिए उन्हें लंदन में भी पुरस्कृत किया जा चुका है। राजेश ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से तमिलनाडु से उनको ये राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। 25 सितंबर तक उन्हें मेडल, प्रमाणपत्र व शिक्षकों की मैगजीन दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed