{"_id":"626d7fc352d43a0dac49df60","slug":"yognagri-suffers-from-jam-on-weekendsyognagri-suffers-from-jam-on-weekendsyognagri-suffers-from-jam-on-weekends-rishikesh-news-drn4104891149","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर योगनगरी जाम से बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर योगनगरी जाम से बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनैश्चरी अमावस्या और वीकेंड एक साथ होने के चलते योगनगरी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। रामझूला और जानकीसेतु पुल पर पर्यटक भी भारी भीड़ रही। लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम और त्रिवेणीघाट के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। पुलिस-प्रशासन की ओर से यातायात को नियंत्रण करने का कोई प्लान नहीं होने से नेपालीफार्म से लेकर तपोवन तक लोग जाम में फंसे रहे। दिनभर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। इस दौरान वाहनों में सवार लोग भीषण गर्मी में बेहाल दिखे।
शनिवार को योगनगरी में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। जहां श्रद्धालुओं ने गंगा घाट और तटों पर आस्था की डुबकी लगाई, वहीं पर्यटकों ने सुबह से लेकर शाम तक गंगा में रिवर राफ्टिंग का आनंद लिया। नेपालीफार्म, श्यामपुर फाटक, श्यामपुर चौकी, कोयलघाटी, पुरानी चुंगी, घाट रोड, चंद्रभागा पुल, कैलाशगेट, खारास्रोत, तपोवन तक दिनभर जाम रहा। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस-प्रशासन के पसीने छूट गए। शिवपुरी, मरीन ड्राइव, कौड़ियाला, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस पर राफ्टिंग के लिए दोपहर तक सैलानियों की भीड़ उमड़ी। साहसिक खेलों का आनंद लेने के बाद पर्यटकों ने कैंपों और होटलों की ओर रुख किया। शाम ढलते ही योगनगरी के होटल और कैंप पर्यटकों से फुल हो गए।
शनैश्चरी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
शनैश्चरी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा घाट और तटों में आस्था की डुबकी लगाई। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। गंगा घाट और तटों पर श्रद्धालुुओं ने काली उड़द, गुड़ आदि का दान दिया। सुबह से लेकर शाम तक यह सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
शनिवार को स्नान पर्व के चलते ब्रह्ममूहुर्त से त्रिवेणीघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ने लगी। त्रिवेणीघाट से नाव घाट तक श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते नजर आए। गंगा में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। मुनि की रेती, तपोवन, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला के गंगा घाट और तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शनैश्चरी अमावस्या पर इस दौरान शनि मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मनोकामना और ग्रह शांति के लिए लोगों ने शनि की प्रतिमा पर काले तिल, तेल और चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।