{"_id":"693dd24c3362c5815f0a5a46","slug":"yogasana-dehradun-became-the-overall-champion-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-856162-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगासन : ओवरऑल चैंपियन बना देहरादून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगासन : ओवरऑल चैंपियन बना देहरादून
Sun, 14 Dec 2025 02:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालंदा शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज में आयोजित प्रदेश स्तरीय योगासन प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप देहरादून जनपद के नाम रही। शिवालिक स्कूल के प्रबंधक लक्ष्मण सिंह चौहान ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। बालक वर्ग और बालिका वर्ग में सभी ग्रुपों की ओवरऑल चैंपियनशिप पर देहरादून जनपद पहले स्थान पर रहा। बालक वर्ग में पौड़ी दूसरे व उद्यमसिंह नगर जनपद तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में नैनीताल दूसरे व पौड़ी तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर महावीर उपाध्याय, रामप्यारी कलूड़ा, विक्रम सिंह नेगी, जटे सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन