फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Written as a stream not a river and

नाला नहीं नदी के रुप में जानी जायेगी रंभा और सरस्वती

Thu, 21 Jan 2021 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Written as a stream not a river and
ऋषिकेश। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर जिला गंगा सुरक्षा समिति की 36वीं बैठक मुख्य विकास अधिकारी निकिता खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि ऋषिकेश की पौराणिक नदी रंभा और सरस्वती को नाला न कहकर नदी नाम से ही संबोधित किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में जिला गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य पर्यावरणविद विनोद जुगलान ने तीर्थनगरी ऋषिकेश में पौराणिक रम्भा एवं सरस्वती नदी को नमामि गंगे परियोजना में नाला शब्द प्रयोग किए जाने पर आस्था पर चोट पहुंचने का मामला उठाया था। जिसके प्रत्योत्तर में उपजिलाधिकारी वरुण चौधरी ने बैठक की अध्यक्षता कर रही मुख्य विकास अधिकारी को स्पष्ट किया कि पूर्व में जिलाधिकारी की ओर से दिये गए निर्देश के अनुपालन में 1938 से पूर्व के भूअभिलेखों की जांच में पाया गया है कि उक्त नदियों के लिए किसी भी स्थान पर नाला शब्द का प्रयोग नहीं किया गया है। नमामि गंगे योजना में त्रुटिवश पौराणिक नदियों को नाला कहकर संबोधित किया गया है। जो कि महज एक भूल है। इसलिए भविष्य में भी इन पौराणिक नदियों को नदियों के नाम से ही जाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed