फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   wrestling win by umesh wrestler

उमेश पहलवान ने जीती सबसे महंगी कुश्ती

Fri, 12 Feb 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Fri, 12 Feb 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
wrestling win by umesh wrestler

वसंतोत्सव के तहत स्व. कमल नारायण मिश्र स्मृति दंगल प्रतियोगिता में हरियाणा के उमेश पहलवान अव्वल रहे। उन्होंने सर्वाधिक सात हजार की कुश्ती जीती। लाडो पहलवान ने दूसरा स्थान हासिल किया। नगर पालिका प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत सिंह रावत ने अव्वल पहलवानों को ईनाम की धनराशि बांटी।  आयोजन समिति के शिव मोहन मिश्र और ललित मोहन मिश्र ने बताया कि दंगल प्रतियोगिता में अव्वल रहे हरियाणा के पहलवान उमेश ने कुल तीन कुश्तियां जीती।
विज्ञापन


उन्होंने 2100 रुपये की पहली कुश्ती में जलालाबाद के सादिक पहलवान को हराया। दूसरी 5100 की कुश्ती पहलवान गौरव से जीती। दूसरे स्थान पर रहे लाडो पहलवान की पहली कुश्ती दिल्ली के गौरव से हुई। दोनों के बीच यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। लाडो ने दूसरी 2500 की कुश्ती हिमाचल के पहलवान शंकर से जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 26 कुश्तियां खेली र्गइं। प्रतियोगिता में मेरठ, मुजफ्फरनगर, नेपाल, पंजाब, रोहतक, दिल्ली, कुरुक्षेत्र आदि स्थानों से पहलवान शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा नेता गोविंद अग्रवाल, दिनेश कोठारी, ज्योति सजवाण, विनय उनियाल, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद थे।



पहलवान प्रदीप रहे आकर्षण के केंद्र
कुश्ती में शामिल हुए हरिद्वार के पहलवान प्रदीप शास्त्री के हैरतअंगेज कारनामे आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर से ट्रैक्टर क्रॉस कराया। उन्होंने छाती से रस्सा बांधकर ट्रैक्टर खींचा और ईंटें हवा में उछालकर छाती से ईंटें तोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed