फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Worship of Birju Maharaj for self peace

कत्थक सम्राट बिरजू महाराज की आत्म शांति के लिए की पूजा अर्चना

Fri, 28 Jan 2022 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Worship of Birju Maharaj for self peace
09 पदम विभूषण सम्मान से सम्मानित बिरजू महाराज के परिजनों ने त्रिवेणी घाट पर किया उनका दसवां । - फोटो : RISHIKESH
प्रख्यात कथक सम्राट बिरजू महाराज के दसवां पूजन के लिए उनके परिजन ऋषिकेश पहुंचे। पौराणिक श्री भरत मंदिर के दर्शन करने के बाद उनके परिजनों ने गंगा तट पर विधि विधान से उनकी आत्मा शांति के लिए पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

विश्व विख्यात कथक सम्राट बिरजू महाराज का बीती 17 जनवरी को स्वर्गवास हो गया था। श्रीभरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि बिरजू महाराज के पुत्र ने अवगत कराया कि उनकी यह इच्छा थी कि वह श्रीभरत मंदिर के दर्शन करें। अपने जीते जी वह मंदिर के दर्शन नहीं कर पाए थे। अब उनका स्वर्गवास होने के बाद उनके परिजनों ने यह निर्णय लिया कि उनका दसवां ऋषिकेश गंगा तट पर संपन्न कराया जाएगा। इसके साथ ही श्रीभरत मंदिर के भी दर्शन किए जाएंगे और उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। बुधवार की सुबह सभी लोग गंगा तट पर पहुंचे। यहां पीपल घाट लाल मंदिर के समीप इन सभी ने स्व. बिरजू महाराज का दसवां पूजन संपन्न कराया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरुण शर्मा, पंडित जय किशन महाराज, पंडित दीपक महाराज, त्रिभुवन महाराज, स्वरांश मिश्रा और साजन मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed