फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Work should be completed by 2028 at any cost: Ahmed

हर हाल में 2028 तक पूरा किया जाए कार्य : अहमद

Tue, 03 Feb 2026 01:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 03 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Work should be completed by 2028 at any cost: Ahmed
रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के नव नियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सलीम अहमद ने कहा है ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना को हर हाल में दिसंबर 2028 से पूर्व पूर्ण किया जाए। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए परियोजना को तय समय सीमा में पूर्ण करना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन




प्रबंध निदेशक सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर ऋषिकेश पहुंचे। पहले दिन आरवीएनएन परिसर में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आरवीएनएल की ओर से बनाई जा रही सुरंग परियोजनाएं राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन


इस दौरान परियोजना की प्रगति, तकनीकी चुनौतियों एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यह भी विचार किया गया कि रेलवे सुरंगों के साथ-साथ रोड सुरंगों का भी निर्माण किया जा सकता है, जिससे सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले वाहनों को भी तेज, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed